
अंडर-13, 15 और 17 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
वाराणसी। सीएट कालेज गहनी (आयर) के खेलमैदानपर‘इंडिया खेलो’ फुटबॉल संस्था एवं यूपीएससी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सत्र-6 के लिए फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन आयोजित किया गया। इसमें कुल 216 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनमें 188 बालक और 28 बालिकाएं शामिल रहीं। चयन प्रक्रिया अंडर-13, अंडर-15 और अंडर-17 आयु वर्ग में संपन्न हुई। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की उभरती फुटबॉल प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर देना है। चयन प्रक्रिया के पहले चरण में प्रदेश के विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों की प्रतिभा परखी जाती है। इसके बाद चयनित खिलाड़ियों को दिल्ली में अगले चरण में हिस्सा लेना होगा। अंतिम चयन पुणे में किया जाएगा। अंतिम रूप से चयनित खिलाड़ियों को देश की प्रतिष्ठित फुटबॉल अकादमियों एवं क्लबों में प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। साथ ही उन्हें निःशुल्क शिक्षा, आवास और भोजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्य चयनकर्ता राहुल और सृष्टि ने खिलाड़ियों का आकलन किया। सहायक चयनकर्ताओं में यूपीएससी के अजीजुर रहमान और अशफाक शामिल रहे। आयोजन में शरद सिंह, सत्येंद्र बहादुर सिंह, आयुष और आर्यन ने सहयोग किया। संचालन डॉ. (मेजर) अरविंद कुमार सिंह ने किया।

Leave a Reply