
वाराणसी। भोजूबीर (पंचक्रोशी रोड़) स्थित मां दक्षिणेश्वरी काली का श्रृंगार एवं महानिशा पूजन, कालरात्रि दर्शन और हवन-पूजन शनिवार को हुआ।
माँ की झांकी नयनाभिराम लग रही थी। माँ को पंचामृत से अभिषेक कराकर नवीन वस्त्र पहनाया गया। रजत मुंड माला पहना कर मंगला आरती की गई। मन्दिर को सवा कुन्टल कामनी पत्तियों, विभिन्न पुष्प माला और विद्युत झालरों से आकर्षक सजावट की गई थी। रात्रि 8 बजे माँ पंचमकार भोग लगाकर 108 धी बत्ती एवं सवा किलो कपूर से मां की महाआरती की गयी। रात्रि 10 बजे तांत्रिक अनुष्ठान हवन पूजन आरंभ हुआ। रातभर मन्दिर दर्शनार्थियो को दर्शन-पूजन के लिए खुला रहा। मां के दरबार जयकारे से गूंजता रहा। महंत गोपाल गिरि की देखरेख में संयोजन में व्यवस्थापक राजेश गिरि, अभिमन्यू तिवारी एवं रंजीत झा आदि का योगदान रहा।
