
वाराणसी। पूर्व मंत्री रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा का वाराणसी पहुंचने पर सपाईयो ने जोरदार स्वागत किया। रामआसरे विश्वकर्मा लखनऊ सड़क मार्ग से दोपहर सर्किट हाउस पहुंचे पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के नेतृत्व मे सपाईयो ने स्वागत किया। सर्किट हाउस मे कुछ देर रूकने के बाद वह बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन कर मिर्जापुर मे कार्यक्रम मे शामिल होने के लिए प्रस्थान किए। इस अवसर पर पूर्व सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा,संजू विश्वकर्मा,प्रकाश विश्वकर्मा,गुड्डू विश्वकर्मा,विनय विश्वकर्मा आदि शामिल थे।









Leave a Reply