वाराणसी। कृषि विज्ञान केन्द्र, कल्लीपुर पर कृषि विभाग द्वारा श्रीअन्न (मिलेटस) के उत्पादन व उपभोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री की प्रेरणा से व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित उ0प्र0 मिलेटस पुनरोद्धार कार्यक्रम के अन्तर्गत मिलेटस बीज उत्पादन पर तीन दिवसीय कृषक उत्पादन संगठन के 50 सदस्यों के प्रशिक्षण का शुभारम्भ बुधवार को डा0 बंशराज पटेल, सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि ने दीप प्रज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि डा0 पटेल अपने उद्घाटन सम्बोधन में प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी ने श्रीअन्न को एक अन्तर्राष्ट्रीय पहचान दिलाया है, श्रीअन्न स्वास्थ्यवर्धक अनाज है इसका उत्पादन व प्रसंस्करण कर एफ0पी0ओ0 श्रीअन्न के उत्पाद को जनमानस तक पहुचाकर अपनी आय मे वृद्धि कर सकते है।

प्रशिक्षण मे जनपद के विकासखण्ड काशी विद्यापीठ व आराजीलाइन के कुल दस कृषक उत्पादक संगठनों (एफ0पी0ओ0) के 50-60 सदस्यों के द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। प्रशिक्षण के तकनीकी सत्र के दौरान के0वी0के0 वैज्ञानिक एन0के0 सिंह ने श्रीअन्न (मिलेटस) के इतिहास व वर्तमान मे इसके प्रासंगिकता, शिवप्रकाश ने विभिन्न प्रकार के मिलेटस यथा ज्वार, बाजरा, कोदों, सावां, कंगनी, रागी इत्यादि के बीज उत्पादन की तकनीकी विधा एवं के0वी0के0 की वैज्ञानिक प्रतिक्षा सिंह ने विभिन्न प्रकारों के मिलेटस से बनने वाले व्यंजनों व उनके पोषक मुल्यों के विषय पर एफ0पी0ओ0 सदस्यों से चर्चा की गयी। उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी द्वारा अन्त मे कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों, प्रतिभागी एफ0पी0 ओ0 सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित कर प्रशिक्षण के प्रथम दिवस का समापन किया गया। मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर सुश्री निरूपमा सिंह, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी वाराणसी एवं माल्यार्पण कर नरेन्द्र रघुवंशी प्रभारी कृषि विज्ञान केन्द्र ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *