
रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़

आजमगढ़।ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन आजमगढ़ के तहसील बूढनपुर इकाई के तत्वावधान में ग्रापए प्रांतीय अध्यक्ष डा सौरभ कुमार तथा प्रांतीय छायाकार लल्लन गुप्ता, अयोध्या मंडल अध्यक्ष मंसूर मसूदी,अंबेडकर नगर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह का भव्य स्वागत किया गया।
इकाई के तहसील अध्यक्ष अखिलेश चौबे, जिलाध्यक्ष बृजभूषण उपाध्याय, ज़िला उपाध्यक्ष संतोष मिश्रा , संगठन मंत्री कृष्ण मोहन उपाध्याय, कोषाध्यक्ष दिनेश त्रिपाठी ,मंडल अध्यक्ष वीरभद्र सिंह ,मंडल महामंत्री अच्युतानंद त्रिपाठी, सहित ग्रामीण पत्रकारों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। ग्रामीण पत्रकारों को प्रांतीय अध्यक्ष डा सौरभ कुमार ने अपने संबोधन में एसोसिएशन के बारे में विस्तार रूप से बताया।
इसी तहसील इकाई के अतरौलिया निवासी मंडल उपाध्यक्ष रहे स्व 0 रज्जाक अंसारी को मरणोपरांत बाबू बालेश्वर लाल सम्मान पत्र को उनके पुत्र शमीम अहमद को प्रदान किया गया। 
ग्रामीण पत्रकारों द्वारा प्रांतीय अध्यक्ष को अंग वस्त्र और गीता देकर भी सम्मानित किया गया। और जिले के एसोसिएशन के प्रति समर्पित सदस्यों को भी प्रांतीय अध्यक्ष ने बाबू बालेश्वर लाल सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। 
सम्मानित किए जाने वालों में बूढन पुर के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष संतोष मिश्रा के अलावा हरिकेश विश्वकर्मा ,डा सदानंद मिश्र, प्रवीण सिंह ,उपेन्द्र पांडेय,बजरंगी सेठ,सुमित उपाध्याय,नीरज चौरसिया, देवेंद्र सिंह ,राजन यादव ,फूलचंद यादव, संतोष चौबे ,सहित दर्जनों पत्रकार रहे।
