रिपोर्ट प्रकाश आचार्य

 

वाराणसी। नागरिक सुरक्षा भेलुपुर प्रखंड पोस्ट पांच अग्नि शमन दल के सक्रिय सदस्य आसिफ अहमद के जन्मदिन पर वरिष्ठ सेक्टर वार्डेन सुरैया बानो ने पौधारोपण कर भाई आसिफ अहमद का जन्मदिन मनाया।

वरिष्ठ सेक्टर वार्डेन सुरैया बानो ने कहा कि भीषण ठंड व बरसात होने पर भी पौधा रोपण में हमें सभी का सहयोग व आशीर्वाद मिला।

उन्होंने ने कहा जन्मदिन पर सभी को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। जिससे वातावरण शुद्ध रहता है। सभी को आक्सीजन मिलता रहेगा।साथ ही चारों तरफ हरियाली भी नज़र आने लगेगी।

पौधा रोपण कार्यक्रम में राजेश कुमार,रवि कुमार (एड), वैभव प्रताप सिंह, राहुल चौधूरी, भगवान झा, राजेन्द्र प्रसाद, अलीमुद्दीन अहमद शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *