
वाराणसी। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा का प्रदेश स्तरीय बैठक 6 जनवरी को लखनऊ मे होगा। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के महानगर अध्यक्ष एवं सपा नेता विष्णु शर्मा ने बताया कि लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत समाज के लोगो को अभी से एकजुट कर विश्वकर्मा समाज के संघटन द्वारा पूरे प्रदेश मे सम्मेलन के माध्यम से लोगो को जागरूक किया जाएगा। बताया कि प्रदेश स्तरीय बैठक मे अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के सभी जनपद के जिलाध्यक्ष/ महानगर अध्यक्ष एवं युवा संगठन के विश्वकर्मा बिग्रेड पदाधिकारी सम्मलित होगे। बैठक लखनऊ मे दारूल सफा के कामन हाल मे होगा प्रदेश स्तरीय बैठक को अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री रहे सपा के राष्ट्रीय सचिव रामआसरे विश्वकर्मा बैठक को संबोधित करेगे।
