रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़

 

आजमगढ़ ।लालगंज स्थानीय ब्लाक अंतर्गत अहिरौली ग्राम में शंखनाथ के साथ अयोध्या धाम से आए अक्षत को लेकर घर-घर पहुंचाया गया ।

ज्ञातव्य हो कि शुक्रवार को भाजपा मंडल मंत्री आनंद सिंह के नेतृत्व में ग्राम अहिरौली में सीताराम जय श्री राम कीर्तन करते हुए तथा शंखनाद के साथ श्री राम भक्त के घर-घर जाकर अयोध्या से आए अक्षत प्रपत्र तथा अयोध्या धाम का चिन्ह दिया गया।

भाजपा मंडल मंत्री ने बताया कि 22 जनवरी को एक घी का दीपक घर पर ही जलाना है और अक्षत को पूजा के स्थान पर रखकर श्री राम नाम का जाप करना है गांव का भ्रमण करते समय मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी का जयकारा लगाते हुए राम भक्तों ने अक्षत दिया।

इस अवसर पर इंद्रेश मिश्र योगी वाहिनी जिला मंत्री, हाजी नसीम अहमद अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष, ओम प्रकाश मिश्र, उदय प्रताप सिंह, अंशु मिश्र ,अजय मिश्र, जयप्रकाश मिश्र, दिग्विजय सिंह , सीताराम राजभर, नीरज सिंह ,प्रकाश राजभर ,मानिकचंद राजभर, त्रिभुवनराम ,बालकिशुन राम, विनोद यादव, राजेश मिश्र, शिवाकांत मिश्र, मुनीलाल सरोज, पलटन सरोज, बाबूराम कश्यप, चलके कश्यप सहित आदि राम भक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *