
वाराणसी। उपजिलाधिकारी पिण्डरा के न्यायालय में प्रचलित बाद वाद सं०-133/टी०- 202414700200009 सरकार बनाम अन्य अन्तर्गत धारा 31/32 उ०प्र०रा०सं० 2006 स्थित मौजा रामपुर (थाना) परगना कोलअसला तहसील पिण्डरा जिला वाराणसी का बाद विचाराधीन है। उक्त बाद में मौजा रामपुर (थाना) परगना कोलअसला तहसील पिण्डरा जिला वाराणसी के फसली वर्ष 1356 व 1359 लगायत 1366 तक के अभिलेख खतौनी में कुल 238 आराजियात मय रकवा 302.35 एकड़ भूमि बंजर खातें में निहित है, जिसके सम्बन्ध में तहसीलदार पिण्डरा द्वारा अपनी जांच आख्या 30.12.2023 गलत/त्रुटिपूर्ण/अवैधानिक ढंग से नई आराजियों में पूर्ण या आंशिक रूप से सम्मिलित की गई बंजर आराजियात रकबा 226.91-1/2 एकड़ को पुनः बंजर खाता संख्या-991 फसली वर्ष 1427- 1432 में दर्ज करने हेतु अन्तर्गत धारा 32/38 के तहत उपजिलाधिकारी न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
उप जिलाधिकारी पिण्डरा ने लोगो को अवगत कराया है कि उपरोक्त वाद में यदि कोई व्यक्ति,
प्रभावित व्यक्ति न्यायालय में उपस्थित होकर आपत्ति/साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहता है, तो स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपरोक्त वाद के सम्बन्ध में उनके न्यायालय में 08 जनवरी को प्रातः 10.00 बजे ससमय उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना सुनिश्चित करें, अन्यथा की स्थिति में एकपक्षीय कार्यवाही कर दी जायेगी।
