
मिर्जापुर।कछवां बाजार में सोनार नरहरी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार वर्मा के आवाहन पर एक विशाल बैठक कर शुभम सेठ को न्याय दिलाने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए समाज के बंधूओ ने बैठक की।
सोनार नरहरी सेना ने रणनीति बनाकर एक जन आंदोलन करने का निर्णय लिया।
ज्ञातव्य हो कि जौनपुर जनपद के बक्सा थाना अंतर्गत उमेश सेठ हत्याकांड एवं जौनपुर जनपद के चंदवक थाना अंतर्गत पतरहीं बाजार निवासी शुभम सेठ जो चोलापुर थाना अंतर्गत बरही कला में जिंदा जलाकर मार डालने वालों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई के लिए सोनार नरहरी सेना घटना के दिन से ही संघर्ष कर रही है 
सोनार नरहरी सेना ने प्रशासन मांग किया है कि घटना में शामिल सभी अपराधी पकड़े जाएं उन अपराधियों के घरों पर बुलडोजर चले परिवार को आर्थिक सहयोग के रूप में एक करोड़ रूपया मुआवजा राज्य सरकार दे परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी दे परिवार के सदस्य को सुरक्षा की दृष्टि से असलहा का लाइसेंस दिया जाये।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश वर्मा राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अमित कुमार सराफ प्रदेश प्रमुख महासचिव बनवारी लाल स्वर्णकार मंडल अध्यक्ष वाराणसी श्यामबाबू सेठ मंडल उपाध्यक्ष वाराणसी दिलीप सेठ जिला अध्यक्ष चंदौली अनिल सेठ(पत्रकार) जिला अध्यक्ष भदोही मोहित सेठ जिला सचिव भदोही लोकेश सेठ जिला सचिव वाराणसी संजय सेठ जिला सचिव वाराणसी सोनू सेठ सतीश सेठ किशन सेठ महिला मंच जिला अध्यक्ष वाराणसी (अधिवक्ता)रिंकी सेठ महिला मंच महानगर अध्यक्ष वाराणसी सोनी सेठ पप्पू सोनी विक्रम सेठ सन्नालाल सेठ ,सोनार सुनील वर्मा मुरलीधर सेठ संजय सेठ अनिल कुमार सेठ आशीष सोनी आनंद सोनी पूर्व सभासद राजू सेठ कृष्णा सेठ
अनिल सेठ शैलेंद्र सोनी मुन्ना सेठ पंकज सेठ नंदलाल सेठ राजेश सेठ गिरधर सेठ ज्योति सेठ आनंद सेठ संतोष सेठ पप्पू सेठ राजेश सेठ अमन सेठ कैलाश सेठ रजत सेठ अरविंद कुमार सेठ राजेन्द्र सेठ आनंद कुमार सोनी आदि सैकड़ों की संख्या में सोनार समाज के लोग उपस्थित रहे।

