रिपोर्ट प्रवीण व्दिवेदी, प्रयागराज 

प्रयागराज।पशु पालन विभाग जनपद प्रयागराज उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय बृहद पशु आरोग्य शिविर /मेला(मंडल स्तर)का आयोजन विकास खण्ड कोरांव के ग्राम सभा जोरवट में हुआ। मुख्य अतिथि राजमणि कोल ने मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया । कोरांव विधायक राजमणि कोल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व गौ पूजन किया।

ग्राम प्रधान जोरवट योगेश कुमार द्विवेदी ने मेले में दवा वितरण और पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया ।

जनता को बताया कि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का पूरा प्रयास कर रही है इसी क्रम में सरकार पशुओं को निःशुल्क चेकअप और दवा वितरण करा रही है।

इस अवसर पशुपालन विभाग के चिकित्सक वह पूरी टीम प्रदर्शनी में शामिल रही।जिसमे प्रमुख रूप से डॉ अखिलेश गर्ग, अपर निदेशक ,डॉ अनिल कुमार गहलोत,पशु चिकित्सा अधिकारी, डॉ अश्विनी तिवारी, डॉ डी के पांडेय, डॉ संजीव सिंह, धीरेंद्र कुमार बीडीओ, शामिल रहे। उन्होंने पशुओं में होने वाले रोगों के बचाव कैसे हो, उपस्थित जन को जागरूक किया। ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर मेले में शामिल हुए। प्रदर्शनी में बृहत बिरहा गायन बिरहा गायक ने किया गांववासी बिरहा सुन आंनदित हुए।

कार्यक्रम में विकास खण्ड कोरांव से सम्बंधित ग्राम प्रधान योगेश कुमार व्दिवेदी का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम में शंकर दयाल तिवारी बहरइचा, बृजमोहन कौंदी, रामराज छापर, अशोक पाल बसगढ़ी, विमल तिवारी महुली, उदय शुक्ला किहुनी, भीमकुमार टाऊंगा, कन्हैया लाल शुक्ला, पूजा मिश्रा,आर पी सिंह, बबुआन द्विवेदी, विवेक कुमार एडीओ शामिल रहे।

संचालन एवम धन्यवाद ज्ञापन ग्राम प्रधान जोरवट योगेश कुमार द्विवेदी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *