
नादान परिंदे साहित्य मंच ने दी बधाई
वाराणसी। रविवार को दुर्गाकुंड स्थित हनुमान प्रसाद पोद्दार अन्ध विद्यालय के सभागार में कविताम्बरा और विश्व हिंदी सोध संवर्धन अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में नादान परिंदे साहित्य मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुबाष चंद्र का नागरिक अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर कविताम्बरा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मधुकर मिश्रा, केशव जालान “भाई जी ” , श्रीमती झरना मुखर्जी , नसीमा निशा , मधुलिका राय , करुणा सिंह , दीपक सिंह , महेंद्र अलंकार , समीम ग़ाज़ीपुरी, टीका राम शर्मा , भोला नाथ मिश्र , आदि लोग उपस्थित थे ।
नादान परिंदे साहित्य मंच के पदाधिकारियों व सदस्यों ने खुशी जताई। तथा बधाई दी है
