वाराणसी । नागरिक सुरक्षा भेलूपुर प्रखंड पोस्ट दो की बैठक में डॉ आरके बक्शी के नेतृत्व मे हर्ष हॉस्पिटल में डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अभिषेक जायसवाल की अध्यक्षता हुई। बैठक में डॉ आरके बक्शी ने डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अभिषेक जायसवाल का निदेशक नागरिक सुरक्षा प्रशस्ति-पत्र प्राप्त करने पर स्वागत और अभिनंदन किया गया। बैठक में आगामी 14 एवं 15 जनवरी मकर संक्रांति पर ड्यूटी के एवं नए नियुक्ति के बारे में आवश्यक विचार विमर्श हुआ। बैठक में पोस्ट दो के डिप्टी पोस्ट वार्डेन अब्दुल वाहिद,सेक्टर वार्डेन मनोज शर्मा, ओमप्रकाश चौरसिया, रंजीत जायसवाल, सुमित दास, गणेश सैनी समेत अन्य स्वयंसेवक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *