आईएजे परिवार ने निधन पर शोक व्यक्त किया

 

अन्तिम यात्रा मंगलवार सुबह ग्यारह बजे महमूरगंज से मणिकर्णिका घाट के लिए प्रस्थान करेगी

 

 

वाराणसी। भोजपुरी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार , लोक रस के अप्रतिम गीतकार, काशी के विभूति साहित्य भूषण पंडित हरि राम द्विवेदी का आज अपराह्न निधन हो गया । पंडित हरिराम द्विवेदी जी मिर्जापुर जनपद के शेरवा गांव के रहने वाले थे । आपका जन्म 12 मार्च 1936 में हुआ था ।पंडित जी लंबे समय तक आकाशवाणी में उद्घोषक के रूप में कार्यरत रहे। आकाशवाणी के कृषिजगत कार्यक्रम के हरी भैया के रूप में लोकप्रिय थे ।आपकी भोजपुरी और हिंदी की कुल पुस्तकों की संख्या 16 है । लोक कवि के रूप में आप काशी के गौरव थे ।आपको साहित्य अकादमी का भाषा सम्मान , उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान का राहुल सांकृत्यायन सम्मान , साहित्य भूषण सम्मान सहित अनेक सम्मान प्राप्त हुए थे । 88 वर्ष के हरिराम द्विवेदी का जाना साहित्य की दुनिया की अपूर्णीय क्षति है।

साहित्यकार पं हरिराम व्दिवेदी के निधन पर आईएजे परिवार शोक व्यक्त करता है।

अंतिम यात्रा कल 9 जनवरी को मोतीझील , महमूरगंज से पूर्वाह्न 11:00 बजे मणिकर्णिका घाट के लिए प्रस्थान करेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *