
रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय, आजमगढ़
आजमगढ़।सोमवार को अक्षत वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत गाजे बाजे और रामदरबार की मनोहर झांकी के साथ जहानागंज बाजार स्थित विंध्य मैरेज हाल से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। जिसमें नगरवासी उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए।
नगर भ्रमण करते हुए यात्रा बरहतीर स्थित रामलीला मैदान में पहुंची, जहां रामलीला समिति के नेतृत्व में बतौर विशिष्ट अतिथि आरएसएस के विभाग प्रचारक सत्येंद्र जी, बजरंगदल के प्रांत सह संयोजक गौरव रघुवंशी, विभाग संयोजक बजरंगदल कुंवर गजेंद्र सिंह ने रामदरबार झांकी के पूजन के साथ साथ आरती उतारि।जय श्री राम के नारों से पूरा जहानागंज राममय हो उठा।
यात्रा के साथ चल रहे रामभक्तों द्वारा अयोध्या से आये अक्षत एवं निमंत्रण पत्र सभी बाजारवासियों को घर घर जाकर वितरित किया गया ।
रामदरबार झांकी पर रामभक्तों द्वाराअनेकों स्थानों पर पुष्पों की वर्षा हुई।
बजरंगदल के जिला सह संयोजक राजन गुप्ता ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर बनने से सभी लोग हर्षित हैं और बढ़चढ़कर शोभायात्रा में सम्मिलित हुए और नगर में जगह जगह रामभक्तों द्वारा रामदरबार झांकी का पूजन एवं आरती की गई। 
22 जनवरी के दिन हम सभी अपने अपने गांव घर मे रहकर सुंदरकांड ,हनुमान चालीसा और यज्ञ हवन करेंगे।कार्यक्रम का नेतृत्व विहिप जहानागंज के प्रखण्ड अध्यक्ष मुनीब गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर दीनानाथ सिंह, भाजपा नेता हरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, सुभाष सिंह, रविन्द्र राय, दिलीप मिश्रा, विमल गुप्ता, आनंद गुप्ता, राघवेंद्र मिश्रा लड्डू, किशन मोदनवाल, सोनू विश्वकर्मा रंजीत वर्मा, सौरभ गुप्ता, अमित गुप्ता, अभय जी, मृत्युंजय बरनवाल, राहुल सिंह, मोहित बरनवाल, आशुतोष जायसवाल, विशाल मद्धेशिया, अजय सिंह, पंकज पांडेय, पवन मोदनवाल, राकेश सिंह कैम्ब्रिज, अजय सिंह, गोपाल राय, आलोक राय, अयोध्या गुप्ता, किशन गुप्ता, विशाल यादव, चमन साहनी, सत्यनारायण सिंह इत्यादि कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।
