वाराणसी। डीएवी पीजी कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की वरिष्ठ प्रो. पूर्णिमा एस अवस्थी ने निजी एवं पेशेवर जीवन में मनोविज्ञान की भूमिका विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि मनोविज्ञान स्वयं को प्रेरित करने वाला विषय है, स्वयं को प्रेरित करना अत्यंत कठिन कार्य है, जीवन मे आने वाली समस्याओं का समाधान भी मनोविज्ञान के जरिये ढूंढा जा सकता है। मनोविज्ञान एक ऐसा विषय है जो जीवन के हर पहलुओं पर प्रभाव डालती है, यह कला और विज्ञान दोनों का संगम है। प्रो. अवस्थी ने कहा कि अच्छे जीवन के लिए मनोविज्ञान सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है, एक मनोवैज्ञानिक ही दूसरे के मन की व्यथा को समझ उसे दूर कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थी जीवन मे सफलता पाने के लिए कंफर्ट जोन से बाहर निकलना होगा।

अध्यक्षता कार्यकारी प्राचार्य प्रो. सत्यगोपाल जी ने किया।

स्वागत विभागाध्यक्ष प्रो. ऋचारानी यादव, संचालन डॉ. कल्पना सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राजेश झा ने दिया। इस मौके पर डॉ. कमालुद्दीन शेख, डॉ. अखिलेन्द्र सिंह, डॉ. अनुराग, डॉ. अनुप्रिया आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *