वाराणसी। शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत एन०एफ०एस०ए० से आच्छादित अन्तयोदय एवं पात्र गृहस्थी राशनकार्डधारकों को माह जनवरी हेतु आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण 10 से 25 जनवरी के मध्य कराने हेतु निर्देशित किया गया है।

जिला आपूर्ति अधिकारी ने जनपद के अन्त्योदय कार्डधारक एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को बताया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 योजनान्तर्गत माह जनवरी में गेहूँ व चावल निःशुल्क वितरण 10 से 25 जनवरी तक वितरण कराया जायेगा। अन्त्योदय कार्डधारक को प्रति अन्त्योदय कार्ड 35 किग्रा० खाद्यान (14 किग्रा० गेहूं व 21 किग्रा० चावल) की दर से निःशुल्क तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारक प्रति यूनिट 05 किग्रा० खाद्यान्न (02 किग्रा0 गेहूं व 03 किग्रा० चावल) की दर से निःशुल्क वितरण किया जायेगा। इसके साथ ही वितरण की अंतिम तिथि 25 जनवरी है और आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न करने वाले कार्डधारक वितरण की अंतिम तिथि को मोबाइल ओ०टी०पी० वेरीफिकेशन के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *