वाराणसी। उदय प्रताप कॉलेज में रोवर एवं रेंजर्स प्रवेश प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि एसोसिएट प्रोफेसर, मनोविज्ञान विभाग महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ डा.प्रतिभा सिंह ने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि स्काउट गाइड की स्थापना ही परोपकार एवं सेवा के लिए हुई है।अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो.धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि आज आवश्यकता है, अच्छे इंसान बनने की जो पूरे समाज को सही दिशा दे सके। रोवर एवं रेंजर का यह शिविर आपके व्यक्तित्व में गुणात्मक सुधार लाएगा।‌स्वागत रेंजर्स लीडर प्रो अंजू सिंह ने किया। पांच दिवसीय शिविर जिला संगठन आयुक्त विष्णु विश्वकर्मा, प्रमुख प्रशिक्षक शकीला खातून के निर्देशन में होगा। पांच-दिवसीय शिविर में 30 रोवर और 30 रेंजर्स प्रतिभाग कर रहे है।

संचालन डॉ. अंकित सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो सुधीर कुमार शाही, प्रो चंद्र प्रकाश सिंह,डॉ डी डी सिंह, डॉ मयंक सिंह आदि थे। ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *