वाराणसी। भारतीय जनता युवा मोर्चा (विधि प्रकोष्ठ बिहार) के संयोजक अधिवक्ता रविकांत पांडेय का वाराणसी में जोरदार स्वागत हुआ। पार्टी के कुछ कार्यक्रम व श्रीराम मंदिर उद्धघाटन से संबंधी अक्षत वितरण कार्यक्रम में पटना से वाराणसी आये प्रदेश संयोजक रविकांत पांडेय अधिवक्ता का रोहनिया इत्यादि इलाकों में कार्यक्रम के दौरान स्वागत किया गया। अपना छात्र जीवन वाराणसी में बिताए श्री पांडेय का गहरा लगाव बनारस से है और वो यही से पार्टी में सक्रिय भी हुए थे। बाद में बिहार की पार्टी इकाई से जुड़े। स्वागत में पिंटू सिंह,संजय श्रीवास्तव, जय सिंह,चंद्र प्रकाश,ज्ञान प्रकाश राय, सतीश यादव,बबलू सिंह,अजय पटेल,शानू सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने फूलमाला जोरदार से स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *