
वाराणसी। उदय प्रताप कालेज परिसर स्थित राजर्षि स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में नए सत्र के छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी आयोजित हुआ।रोहित पांडेय मिस्टर फ्रेशर और तान्या श्रीवास्तव मिस फ्रेशर चुनी गई। जिसमे एमबीए प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनोहारी प्रस्तुतियों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृति कार्यकर्म में भाग लिया। संयोजन एमबीए तृतीय स्मेस्टर के छात्रों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर अमन गुप्ता और चीफ़ प्रॉक्टर प्रो संजय सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो. पी. एन सिंह,प्रो आनंद मोहन, आदर्श मिश्रा, आशीष सिंह आदि थे। संचालन खुशी पांडेय ने किया।
