
वाराणसी। कृषि निदेशालय के दिशा निर्देशों मे दी गयी व्यस्थानुसा रू0 10000/- से अधिक अनुदान वाले समस्त कृषि यंत्र/कृषि रक्षा उपकरण, कस्टम हायरिंग सेन्टर, हाई टेक कस्टम हायरिंग, थ्रेसिंग फ्लोर एवं स्माल गोदाम इत्यादि के लाभार्थियों का चयन कृषि विभाग के पोर्टल पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यकारी समिति के समक्ष ई-लॉटरी करायी जानी है।
उक्त जानकारी देते हुए जिला कृषि अधिकारी ने जनपद के कृषक बन्धुओं को बताया है कि कृषि विभाग मे कृषि यंत्रीकरण सम्बन्धित समस्त योजनाओं में अनुदान पर वितरण हेतु कृषि यंत्रों/कृषि रक्षा उपकरणों में लाभार्थियो के चयन के लिए “ई-लॉटरी” कराये जाने हेतु 11 जनवरी, दिन-गुरुवार को स्थान सभागार, विकास भवन में समय पूर्वान्ह 11ः00 बजे* निर्धारित किया गया है। जनपद के सम्बन्धित जिन कृषक बन्धुओं द्वारा कृषि यंत्र/कृषि रक्ष उपकरणों की ऑनलाइन बुकिंग किया गया है, वें उक्त निर्धारित तिथि, स्थल व समय मे उपस्थित रहकर ई-लॉटरी प्रक्रिया में सहभागिता करने हेतु समय से प्रतिभाग करें।
