समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/मंत्री करेगे प्रतिभाग

 

वाराणसी। जिलाधिकारी एस.राजलिंगम के निर्देशानुसार लोक सभा सामान्य निर्वाचन- 2024 में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों द्वारा व्यय किये जाने वाले विभिन्न मदों/वस्तुओं/सामग्रियों की दर सूची पर विचार-विमर्श किये जाने हेतु 11 जनवरी दिन-गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित राईफल क्लब सभागार में सायं 06:15 बजे बैठक आयोजित किया गया है। जिसमे समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जनपद के अध्यक्ष/मंत्री प्रतिभाग करेंगे।

उक्त जानकारी देते हुए मुख्य कोषाधिकारी/प्रभारी अधिकारी व्यय लेखा गोविन्द सिंह ने जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/मंत्री को उक्त बैठक में ससमय प्रतिभाग किए जाने हेतु अनुरोध करते हुए कहा है कि जिससे लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों द्वारा व्यय किये जाने वाले विभिन्न मदों/वस्तुओं/सामग्रियों की दर सूची पर विचार-विमर्श हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *