वाराणसी। जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 12 जनवरी (शुक्रवार) को अपने निजी विमान द्वारा दोपहर 1:10 मिनट पर बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां से कार द्वारा दोपहर दो बजे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ की माता शांति देवी के श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में ग्राम भट्ठी लोहता वाराणसी में भाग लेंगे। इसके पश्चात वे सायं चार बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से लखनऊ चले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *