
वाराणसी। भारत सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की मुहिम के तहत भाजपा बागेश्वरी मंडल की ओर से वरुणापार क्षेत्र के अर्दली बाजार तिराहे पर स्टॉल लगाया गया। जिसमें लोगों को अधिकृत नमो एप मोबाइल में डाउनलोड करने की अपील की गई।वाराणसी लोकसभा प्रभारी व कानपुर के पूर्व एमएलसी भाजपा नेता अश्वनी त्यागी, महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय ने स्टॉल का शुभारंभ किया। स्टॉल पर क्षेत्र के नागरिक लोग व युवाओं में एप को डाउनलोड करने का उत्साह दिखा और लोग बढ़चढ़ कर अपने मोबाइल फोन में एप डाउनलोड किए। हर कार्यों को जानना चाहते हैं जो एप पर आसानी से उपलब्ध है। सैकड़ों लोग कुछ ही देर में एप से जुड़े। लोकसभा प्रभारी और महानगर अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी पूरे वाराणसी में अभियान चला कर हर व्यक्ति को जोडने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर अश्वनी त्यागी, विद्या सागर राय, विपुल कुमार पाठक, मधुकर चित्रांश, मनीष गुप्ता,सिद्धनाथ शर्मा,जितेंद्र लालवानी,आकाश श्रीवास्तव जुगनू,रामजी चौधरी,राजेन्द्र यादव,दीपू कन्नौजिया,कांति चौधरी,विवेक पांडेय,मनोज दूबे, संजय श्रीवास्तव,नीरज सिंह आदि थे।
