श्रीराम आगमन यात्रा की तैयारी हुई समीक्षा

 

वाराणसी।श्रीराम आगमन यात्रा के प्रबंधन समिति की बैठक आज सम्पन्न हुआ।

श्री काशी अग्रवाल समाज कार्यालय में आयोजित बैठक में शोभायात्रा की तैयारियों पर बारीकियों से मन्थन किया गया ।

शोभायात्रा के क्षेत्र को राममय बनाने की तैयारियों पर सभी संस्थानों ने अपने अपने प्रयासों को प्रस्तावित कर सभी की सहमति से कार्य आगे बढ़ाने को संकल्पित किया ।

अध्यक्ष अतुल अग्रवाल ने बताया की शोभायात्रा को भव्यता प्रदान करने ले लिए कई संगठनों को आमंत्रित किया जा रहा है । सुरक्षा दृष्टिगत प्रशासनिक सहयोग भी लिया जा रहा है । शोभायात्रा आगमन स्थल श्रीराम जानकी मंदिर पर एक बड़ी स्क्रीन लगाया जाएगा ।जिसपर अयोध्या के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा ।

बैठक में अतुल अग्रवाल श्याम के दास , दिलीप सिंह हर्षद अग्रवाल, श्री श्याम दरबारी मण्डल मंत्री अभिषेक अग्रवाल, हृदेश अग्रवाल, बबिता चौरसिया, पूनम सिंह, एवं अन्य कई की उपस्थिति हुई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *