वाराणसी। उदय प्रताप कॉलेज में रोवर्स रेंजर्स प्रवेश प्रशिक्षण शिविर में गुरुवार को सामाजिक समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व रेंजर्स लीडर प्रो अंजू सिंह ने किया। शुभारंभ प्राचार्य प्रो धर्मेंद्र कुमार सिंह ने किया। रैली में मतदान और मत के लिए सर्वश्रेष्ठ अभ्यर्थी को चुनने,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि आदि स्लोगन लिखी तख्तियां लिए नारा लगाते छात्र -छात्राएं चल रही थी। रैली कालेज से होकर भोजूबीर चौराहे स्थित राजर्षि प्रतिमा पहुंच कर समाप्त हुई। रैली समाप्त होने के बाद छात्र-छात्राओं ने आपातकाल में प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण लिया। रैली में छात्रों के साथ रोवर्स लीडर डॉ अंकित कुमार सिंह, जिला संगठन आयुक्त विष्णु विश्वकर्मा, मुख्य प्रशिक्षक शकीला खातून आदि शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *