गरीब व जरूरतमंदों कंबल वितरण

 

वाराणसी । रेडक्रॉस सोसाइटी ने राजा बलदेव दास बिड़ला हॉस्पिटल, मछोदरी मैदागिन में 23 गरीब और जरूरतमंद का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कराने के साथ ही ठण्ड से बचाव के लिए कम्बल वितरित किया। कुल 11वृद्ध महिलाओं व 12 पुरुषों का निःशुल्क ऑपरेशन नेत्र सर्जन डॉ विवेक सिंह व मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डॉ शेष नाथ राय के सहयोग से सम्पन्न हुआ। विगत कुछ दिनों में अचानक बढ़ते हुए ठण्ड, शीत व गलन के प्रकोप को देखते हुए रेडक्रॉस सोसाइटी ने आज कुल 45 निर्धन, बेसहारा और जरूरतमंदों को ठण्ड से बचाव हेतु कम्बल वितरण किया। ठंड से बचाव के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी आगामी पूरे सप्ताह शहर के विभिन्न चैरिटेबल हॉस्पिटल सहित अन्य स्थानों पर कम्बल वितरित करेगी। कम्बल वितरण कार्यक्रम में रेडक्रॉस सचिव डॉ संजय राय, विजय शाह, वेदमूर्ति शास्त्री, जेपी बालानी, कमल किशोर तिवारी, श्री भाल शास्त्री, डॉ शेष नाथ राय, डॉ विवेक सिंह, अनूप पाण्डेय, राम भजन गिरी आदि ने सक्रिय सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *