वाराणसी। नेहरु युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मेरा भारत विकसित भारत विषय पर जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन मुख्यालय पर किया गया। प्रतियोगिता में रतन कुमार सिंह प्रथम, प्रतिमा यादव द्वितीय तथा मोहिल मिश्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त विजेता प्रतिभागी राज स्तर के प्रतियोगिता में भाग लेंगे। निर्यायक मंडल में डा अरुण कुमार जैन प्रोफेसर बीएचयू , डा लियाकत अली , डा नंद किशोर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अश्विनी त्रिपाठी ,मंडल प्रभारी ने कहा की आज माई भारत विकसित भारत @ 2047विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से आज वास्तव में युवाओं के मन में क्या चल रहा है ,उसे नजदीक से सुनने का अवसर मिल रहा हैl जब देश 2047 में 100वी वर्षगांठ मना रहा होगा तो विकसित भारत के रूप में दुनिया में स्थापित होगा। जिला युवा अधिकारी प्रतीक्षा उन्हें भाषण प्रतियोगिता के अवधारणा पर प्रकाश डाला एवं प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी दीl नेहरु युवा केंद्र वाराणसी के लेखन कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिव प्रताप सिंह देवेंद्र राकेश राजेश सुरेश आदि का सहयोग सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *