स्वामी विवेकानंद की निकाली गई शोभायात्रा

 

वाराणसी। एलटी कालेज (अर्दली बाजार) में स्वामी विवेकानंद प्रवास स्थल गोपाल लाल विला में शुक्रवार विवेकानंद जयंती मनाई गई। महावीर मंदिर से स्वामी विवेकानंद की शोभायात्रा निकाली गई। जो अर्दली बाजार,कचहरी होते हुए एलटी ट्रेनिंग कॉलेज पहुंची। शोभायात्रा में भगवान राम के दरबार के साथ स्वामी विवेकानंद का कटआउट आकर्षक ढंग से सजाएं गए थे। डमरु दल का वादन और जयकारों के साथ लोग यात्रा के साथ स्वामी जी के प्रवास स्थल पहुंचे। आतिशबाजी के बीच संतों ने प्रभु श्रीराम और स्वामी जी की आरती की। वक्ताओं ने स्वामी जी के व्यक्तिव पर विस्तृत चर्चा की। बताया की स्वामी जी का जीवन भी इस अवसर पर असहाय और जरूरतमंदों,दिव्यांगजनो और महिलाओं में में कंबल वितरण किया गया। संचालन मनोज दूबे, विवेकानंद उपाध्याय,संयोजन विनोद पांडेय भैयाजी ने किया। अध्यक्षता रामकृष्ण मिशन के अध्यक्ष विश्वात्मानंद ने किया। 

इस अवसर पर डॉ जगदीश्वरा नंद, गोविंदानंद महाराज, शैलेंद्र द्विवेदी उर्फ बब्बू महराज,सेंट्रल बार एसोशिएशन वाराणसी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुरलीधर सिंह,महामंत्री सुरेंद्र नारायण पांडेय, राजकुमार आहूजा,पूर्व अध्यक्ष राजेश मिश्रा,रणजीत राय,विनोद पांडेय भैयाजी, विपुल पाठक,शहस्त्रांशु सिंह,राजेश तिवारी,बनारस बार के पूर्व महामंत्री,नित्यानंद राय,रन्जीत राय,अजय श्रीवास्तव,आकाश श्रीवास्तव जुगनू,राकेश गुप्ता,रामजी चौधरी,निर्मल उपाध्याय,दिलीप चौबे,माधव प्रसाद पांडेय,विजय पांडेय,कांति चौधरी,कमल टेकचंदानी,रमेश यादव,मनीष गुप्ता आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *