
वाराणसी। पड़ाव स्थित अघोरेश्वर महाविभूति स्थल पर अघोरेश्वर भगवान राम योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसन्धान केंद्र पर शुक्रवार को निःशुल्क होमियोपैथिक चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ। शिविर का शुभारंभ बाबा भगवान राम ट्रस्ट श्री सर्वेश्वरी समूह और अघोर परिषद ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबा औघड़ गुरुपद संभव राम ने अघोरेश्वर भगवान राम के चित्र पर माल्यार्पण, पूजन,आरती व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने चिकित्सकों को पेन देकर चिकित्सा कार्य आरंभ कराया ।शिविर में आस-पास क्षेत्रों से पधारे करीब 238 मरीज स्वास्थ परीक्षण कर दवा प्रदान किया गया। शिविर में मधुमेह और रक्तचांप का नि: शुल्क परिक्षण किया गया। शिविर में डॉ. एके सिंह, डॉ. केके. सिंह, डॉ. विजय प्रताप, डॉ. आशीष ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।उल्लेखनीय है कि माँ गंगा के पवन तट पर अघोरेश्वर
महाविभूति स्थल के प्रांगण में स्थित अघोरेश्वर भगवान राम योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसन्धान केंद्र पर प्रतिदिन चलने वाले योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा से अब तक अनेक असाध्य और साध्य रोगों से पीड़ित हजारों मरीज लाभान्वित हो चुके हैं।
