
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का वाराणसी आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट पर सैकड़ो की संख्या में पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता और माला से जोरदार स्वागत किया। बाबतपुर एयरपोर्ट से अखिलेश यादव काजीसराय, हरहुआ, परमपुर से कोरौता होते हुए भट्ठी, लोहता पहुचे। वहां समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ की माता जी स्व.शांतिदेवी के शांति पाठ, शांति होम एवं श्रद्धांजलि सभा मे सम्मिलित हुए तथा शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इसके पश्चात सिगरा स्थित शिवपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी आनंद मोहन गुड़डू के पिता जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए, शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त किया।
इसके बाद शिवपुर स्थित समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव के आवास पर गए। इसके बाद वापस बाबतपुर एयरपोर्ट से निजी विमान द्वारा लखनऊ चले गए। सपा सुप्रीमो का एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक जगह-जगह पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा काफिला रोककर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, शिक्षक एमएलसी लालबिहारी यादव, स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा, किशन दीक्षित, पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी, रीबू श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार मौर्य, जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट, विधायक प्रभुनारायण यादव, पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल, पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, पूर्व विधायक उदय लाल मौर्या, पूर्व विधायक कैलाश सोनकर, ज्ञानेंद्र यादव ज्ञानू, सत्यनारायण राजभर, आत्माराम यादव, अतहर जमाल लारी, गणेश यादव, प्रदीप जायसवाल, जाहिद बेग, शिवशंकर यादव, कल्याण यादव, मो. आरिफ सिद्दीकी, शोभनाथ यादव, उमेश प्रधान, राजेश यादव नत्थू, विष्णु शर्मा, बाबूलाल यादव, पखंडी बिंद, धर्मेंद्र यादव, अखिलेश यादव, अक्षय प्रधान बबलू, गोपाल यादव,विजय टाटा ,संजय प्रमुख, सुनील सोनकर व विनोद यादव आदि शामिल थे।
