वाराणसी।उदय प्रताप महाविद्यालय में शुक्रवार को पांच दिवसीय रोवर रेंजर्स प्रवेश प्रशिक्षण शिविर में चौथे दिन छात्र-छात्राओं ने कैंपिंग और कुकिंग कार्य किया। मुख्य अतिथि डॉ. उमेश सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राओं का रोवर्स रेंजर्स के शिविर से व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है। प्राचार्य प्रो धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि आज विवेकानंद जयंती है, विवेकानंद जी सदा युवाओं के प्रेरणा स्रोत रहे हैं। उन्होंने विवेकानंद जी, सुभाष चंद्र बोस एवं राजर्षि जू देव के व्यक्तित्व को आत्मसात करने की बात कही। रेंजर्स लीडर प्रो अंजू सिंह ने स्वागत और संचालन रोवर्स लीडर डॉ अंकित कुमार सिंह ने किया । रेंजर्स एवं रोवर्स की कुल आठ टोलिया थी । प्राचार्य ने सभी कैंपों का निरीक्षण किया एवं छात्र-छात्राओं

के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर प्रो एसके सिंह,प्रो संजय कुमार शाही, प्रो धर्मेंद्र कुमार सिंह प्रो गरिमा सिंह, प्रो चंद्र प्रकाश सिंह प्रो बनारसी मिश्रा, प्रो पंकज कुमार सिंह प्रो राजीव रंजन ,प्रो प्रज्ञा परमिता, प्रो अलका गुप्ता, प्रो रश्मि सिंह, प्रो रेनू सिंह,प्रो मनोज प्रकाश त्रिपाठी , डॉ देवनारायण, डॉ मयंक सिंह डॉ अनिरुद्ध चौधरी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *