
वाराणसी। उदय प्रताप कॉलेज में राष्ट्रीय युवा दिवस पर मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत स्वामी विवेकानंद के विचार और आज का युवा विषयक ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। शुभारंभ प्राचार्य प्रो धर्मेंद्र कुमार सिंह ने किया। सभी संकायों के विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। स्वागत प्रो.प्रज्ञा पारमिता, संचालन डॉ.अग्नि प्रकाश शर्मा, धन्यवाद ज्ञापन प्रो रश्मि सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो रेनू सिंह, डासंजय स्वर्णकार,किरन यादव आदि थे।
