
रिपोर्ट चंद्र मोहन तिवारी
कानपुर। शुक्रवार को गोविन्द नगर, कानपुर में पंजाबी लोहडी मेला 2024 का आयोजन किया गया ।जिसमें मुख्य रूप से अल्पसंख्यक मोर्चा बुंदेलखंड क्षेत्र के अजीत सिंह छाबड़ा , अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष परविंदर सिंह, प्रांत प्रचारक रामजी सिंह, भाजपा बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, पूर्व पार्षद रीता शास्त्री उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में चिकित्सा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कर्ष कार्य करने के लिए वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर हेमंत मोहन एवं डॉक्टर आरती मोहन को पंजाबी रत्न से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पंजाब के लोक रंग एवं पंजाब के व्यंजनों का उपस्थित अतिथियों ने नाच गाने के साथ आनंद उठाया।
कार्यक्रम में संरक्षक सरदार सुखविन्दर सिंह लाडी, सरदार हरजीत सिंह कालरा, सरदार. रमिन्दर सिंह रिंकू, नवीन पंडित, राजेश भल्ला, सचिन दुआ, विरेन्द्र भदौरिया एवं अजीत सिंह छाबड़ा उपस्थित रहे।
पंजाबी रत्न से सम्मानित होने पर उपस्थित जनसमूह ने बधाई दी।
