
रिपोर्ट प्रकाश आचार्य
वाराणसी।विवेकानंद जयंती के अवसर पर बंगिय समाज के सचिव देवशीष दास के नेतृत्व मे प्रातः पांडेहवेली से एक विशाल शोभायात्रा निकलकर भेलुपुर स्थित स्वामी विवेकानंद स्टैचू पर सदस्यों द्वारा माल्यार्पण किया गया। शोभायात्रा मे सदस्यों ने वन्दे मातरम, भारत माता की जय, स्वामीजी अमर रहे आदि नारे लगाकर चल रहे थे । उक्त यात्रा मे विभिन्न सामाजिक संगठन के सदस्यगण, स्कूल के बच्चे शामिल रहे।
