वाराणसी। शुक्रवार को जगतपुर पी० जी० कालेज, जगतपुर, वाराणसी में स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन महाविद्यालय के रोवर्स-रेन्जरर्स एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में स्वामी जी के चित्र पर प्राचार्य प्रोः अनिल प्रताप सिंह ने माल्यार्पण ने किया। जगतपुर गांव की गरीब वृध्द महिला को कम्बल वितरण किया गया। महाविद्यालय के निदेशक प्रो. निलय कुमार ने राष्ट्रीय युवा दिवस के महत्व को बताया।

प्राचार्य प्रो. अनिल प्रताप सिंह हरी झण्डी दिखाकर रैली का उद्घाटन किया। छात्र- छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। आज भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा युवा दिवस पर नासिक मे दिए गए भाषण का सजीव प्रसारण छात्राओं ने देखा। संचालन डा. लक्ष्मी सिंह व धन्यवाद ज्ञापन डा. अमिता श्रीवास्तव ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *