
छात्रों को श्रेष्ठ नागरिक बनने के लिए एवं देश सेवा के लिए दिलाई गई शपथ
वाराणसी। उदय प्रताप स्वायत्तशासी कालेज के में रोवर एवं रेंजर पांच दिवसीय प्रवेश प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को समापन हुआ। शिविर में लगभग 60 रोवर्स एवं रेंजर्स को दीक्षा प्रदान किया गया। शिविर में रोवर्स और रेंजर्स की कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि पीजी कॉलेज गाजीपुर भूगोल विभाग की प्रो.गायत्री सिंह रही। स्वागत रेंजर्स लीडर प्रो अन्जू सिंह और डॉ अंकित सिंह ने किया। मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओ को टीका लगा कर
माला व मेडल पहनाकर आशीर्वाद प्रदान किया। दीक्षा से पहले सभी ने मिलकर सर्वधर्म प्रार्थना किया तथा राम धुन गाया । कार्यक्रम के अन्त में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनोहारी प्रस्तुति की। जिला संगठन आयुक्त श्रीविष्णु विश्वकर्मा,मुख्य प्रशिक्षक शकीला खातून ने दीक्षा के बाद छात्र-छात्राओं को श्रेष्ठ नागरिक बनने के लिए एवं देश सेवा के लिए शपथ दिलायी। समारोह में चन्दन कुमार असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल एवं रोवर रेंजर्स प्रादेशिक समागम के पूर्व विजेता शिप्रा, सिमरन, नितिन आदि थे। प्रशिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।
