
वाराणसी। अपना दल कमेरावादी की विधान सभा सेवापुरी की आवश्यक वैठक राजातलाब बीरभानपुर भागीरथी लान मे हुई। अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष प्रेम चन्द्र ने की। अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल की एक फरवरी को वाराणसी के विभिन्न जगह पर नुक्कड सभा व स्वागत कार्यक्रम आयोजन की तैयारी पर विचार विमर्श किया गया। बैठक मे किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष और किसान मंच के जिलाध्यक्ष संजय पटेल ने आराजी लाइन ब्लाक का अध्यक्ष ओंकार पटेल को बनाया। बैठक में उमेश चन्द्र मौर्य, रामलाल पटेल, पंकज सेठ, राजेश प्रधान, , योगीराज,दिलीप पटेल, बलराम पटेल, ब्रह्मचारी पटेल, राजकुमार पटेल, अशोक पटेल, जयहिंद पटेल, राधेश्याम पटेल, मिठाई लाल पटेल, प्रमोद पटेल, रामजी प्रधान, राजाहासमी आदि शामिल थे।
