
वाराणसी। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड और महावीर कुंड निगरानी समिति की ओर से पं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय जिला चिकित्सालय में 14 जनवरी को सुबह दस बजे से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमे वार्डेन और स्वयंसेवक रक्तदान करेंगे। डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय और डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा के अनुसार शिविर में समाजसेवी और आम लोग भी शामिल होकर रक्तदान कर सकते हैं।
