
रिपोर्ट प्रकाश आचार्य
वाराणसी। तेलगु समाज के अध्यक्ष, आंध्रा आश्रम के मैनेजिग ट्रस्टी एवं नागरिक सुरक्षा भेलुपुर प्रखंड के डिवीजनल वार्डन वी वी सुंदर शास्त्री ने आगामी 22 जनवरी अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर राम मंदिर के न्याय परिषद द्वारा विशेष निमंत्रण मिलने पर अयोध्या प्रस्थान करेंगे।
शास्त्री ने कहा यह राम मंदिर नही यह हिन्दुओं की प्रतिष्ठा की वात है। जो 500 साल तक कोई भी नही कर सका, आज केंद्र एवं प्रदेश सरकार कर दिखा दिया।
अंतिम मे उन्होंने कहा आप सभी जाति भेद ना कर हर देवालायो मंदिरो मे स्थापना के वक्त भजन कीर्तन हनुमान चालीसा पाठ करे। साथ ही रात को दिवाली तरह दिया एवं लाइट से सजावट करे।
