वाराणसी।मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के अयोध्या धाम में नवनिर्मित भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा दिवस के पावन अवसर पर आई. आई. ए. के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर. के. चौधरी की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश रोलर फ्लोर मिलर्स एसोसिएशन व वाराणसी फ्लोर मिलर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में 110000 किलो आटा तथा 20000 किलो बेसन का सहयोग संकल्प किया गया है।

जिसमे वाराणसी द्वारा भेजे जा रहे आटे के ट्रको को शनिवार को दोपहर में रामनगर औद्योगिक क्षेत्र फेस 1 स्थित रास पॉलिटेक्स प्राइवेट लिमिटेड से स्टांप एवं पंजीयन मंत्री रविन्द्र जायसवाल तथा संयुक्त आयुक्त उद्योग उमेश सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर अयोध्या धाम के लिए रवाना किया गया।,

इस अवसर पर आर. के चौधरी ने कहा की आने वाले 22 जनवरी हम सभी सनातनियो के जीवन का अत्यंत पावन व मंगलकारी दिन होगा इस ऐतिहासिक दिवस पर हम सबके आराध्य देव मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम अपनी नगरी अयोध्या में नवनिर्मित भव्य मंदिर में पुनः पधार रहे हैं,इस पावन अवसर पर हम सभी उधमी बंधुओ की तरफ से एक छोटा सा अंशदान स्वरूप सहयोग किया जा रहा है।

संस्था के उपाध्यक्ष दीपक कुमार बजाज ने कहा की जब ऐसा मंगल महोत्सव, दिव्य, नव्य, व भव्य अयोध्या धाम में आयोजित हो रहा है ऐसे पावन पर्व के हम सभी साक्षी बनेंगे ये हम सभी के लिए गौरव की बात है। भगवान राम में सभी सनातन धर्मावलंबियों की अपार श्रद्धा है और जब इतने वर्षों के लंबे इंतजार के बाद भगवान राम पुनः अपनी नगरी अयोध्या धाम पधार रहे हैं तो निश्वित रुप से यह पल हम सभी सनातनियो के गौरव की बात है, उधमी सदैव उद्योग संचालक के साथ-साथ सामाज तथा देश हित में भी सेवा कार्य करते रहते हैं इसी के कड़ी में आज वाराणसी से आटा भेजा जा रहा भगवान राम हम सबका मंगल करे ऐसी प्रभू से विनती है।

कार्यक्रम के अवसर पर श्याम सुंदर बजाज, भूपेन्द्र अग्रवाल, विजय गुप्ता, आनंद गुप्ता, रमेशचंद्र अग्रवाल, अजीत जैन, प्रवीण रुंगटा, प्रदीप तुलस्यान, निशु अग्रवाल, आयुष्मान बजाज, संजय झुनझुनवाला, डी. एस. मिश्रा, प्रभात गर्ग, मनीष कटारिया, नीरज पारिख, अनुपम देवा, गौरव गुप्ता सहित शहर के गणमान्य उधमी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *