वाराणसी। सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा रहा है। शनिवार को दोपहर 12 बजे शुखमनी देवी इण्टर कालेज बरकी में सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के जोन एवं सेक्टर प्रभारियों के संग जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने बैठक कर समीक्षा किया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूर बनाने के लिए हम सभी को मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत छूटे हुवे मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाना होगा, गलत नामो को कटवाना होगा इसके साथ ही जो नाम काटे गये हैं उसका भी निरीक्षण करना होगा कि कही अपने लोगो का नाम तो नही काटा गया है। इसके साथ ही हम सभी लोगो को गाँव गाँव जाकर लोगो के सुख दुख में शामिल होना पड़ेगा। उनकी समस्याओं को सुनना पड़ेगा। समाजवादी पार्टी द्वारा किये गए जनकल्याणकारी कार्यो को घर घर जाकर बताना पड़ेगा। भाजपा रामराज्य की बात करती है लेकिन भाजपा राज में उत्तर प्रदेश हत्या प्रदेश बनकर रह गया है। किसी का जीवन सुरक्षित नहीं है। भाजपा सरकार केवल झूठ के सहारे लोगों को गुमराह करने का ही काम कर रही है। महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी जैसे बुनियादी मुद्दों से ध्यान हटाने की इन हरकतों से अब जनता भ्रमित नहीं होगी।

बैठक में विधानसभा अध्यक्ष पखंडी बिंद, महासचिव राजेश यादव, अनिल इंजीनियर, सुजीत यादव मास्टर साहब, विजय मौर्य, योगेश यादव, मुबारक अली, मो. सलीम, आनंद पटेल, देवनाथ यादव, जयशंकर प्रसाद, रंजीत यादव,विजय टाटा ,अनिल कुमार, संतोष कुमार, सुभाष प्रधान, महेंद्र यादव एवं राजेश यादव आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *