
वाराणसी। डीएवी पीजी कॉलेज के वीमेन डेवलपमेंट सेल – स्त्री विमर्श के तत्वावधान में शनिवार को मोटापे पर महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता अंतरराष्ट्रीय एथलीट विश्वास राव ने कहा मोटापा भारत मे एक बड़ी समस्या का रूप ले चुका है। दुनियाभर में भारत शीर्ष 10 देशों में शामिल ही चुका है, वहीं बच्चों के मोटापे में भारत शीर्ष 5 में आ चुका है। उन्होंने कहा कि मोटापे की समस्या से तभी निजात पा सकते है जब हम स्वयं से प्यार करें। स्वस्थ्य जीवन शैली को अपनाकर, अच्छे डाइट को दिनचर्या में शामिल कर एवं पर्याप्त नींद लेकर हम इन समस्याओं से दूर रह सकते है।
अध्यक्षीय संबोधन करते हुए कार्यकारी प्राचार्य प्रो. सत्यगोपाल जी ने कहा कि अब महिलाओं में स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ी है। मोटापा एक वैश्विक समस्या का रूप ले चुका है, जिस पर व्यापक चर्चा की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि मानसिक स्वास्थ्य और मोटापा दोनों एक दूसरे से जुड़े हुए है।
संचालन डॉ. बंदना बालचंदनानी, स्वागत डॉ. संगीता जैन एवं प्रो. पूनम सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो. अनूप कुमार मिश्रा ने दिया। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रोफेसर ऋचारानी यादव, प्रोफेसर मधु सिसोदिया, डॉ. पारुल जैन सहित बड़ी संख्या में महिला अध्यापिका एवं छात्राएं उपस्थित रही।
