
वाराणसी।पाणिनी कन्या महाविद्यालय के सभागार में स्वच्छता संसद द्वारा आयोजित साप्ताहिक कर्तव्य बोध संगोष्ठी के दूसरे सत्र का शुभारम्भ एसीपी भेलपुर डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित किया।समारोह के विशिष्ट अतिथि प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला शामिल रहे।
स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर स्वच्छता संसद द्वारा चलाए जा रहे साप्ताहिक कर्तव्य बोध संगोष्ठी के दूसरे सत्र में स्वच्छता संसद के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने समाज व पुलिस सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए युवा आईपीएस अधिकारी डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी,sho विजय कुमार शुक्ला को कर्मवीर सम्मान से सम्मानित किया।
अध्यक्षता पाणिनी कन्या महा विद्यालय की प्राचार्या नंदिता शास्त्री ने किया ।
स्वच्छता संसद द्वारा विकसित भारत के नव निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर संगोष्ठी में विद्यालय की छात्राओं ने अपने अपने विचार रखे। श्रेष्ठ विचार रखने वाली 5 छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
अतिथियों का स्वागत महा विद्यालय की अध्यापिका वैष्णवी,
धन्यवाद ज्ञापन अलका गुप्ता
कार्यक्रम संयोजन नवल खेमका ने किया।
