वाराणसी। हिंदूवादी नेता व हिंदु युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे मनीष पांडेय की माता इंदू देवी का शनिवार को सुबह 72 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। श्री पांडेय की माँ इधर बीच कई दिनों से बीमार थी। कल अचानक तबियत बिगड़ने पर उनको शुभम हॉस्पिटल मकबूल आलम रोड़ पर भर्ती किया गया था। आज सुबह हृदय गति रुकने के कारण उनकी मृत्यु हो गई। श्री पांडेय के पिता एयरफोर्स से सेवानिवृत्त हैं। शाम मणिकर्णिकाघाट पर अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी होनें विपुल पाठक समेत काफी संख्या में लोग उनके अशोक विहार कालोनी पहडियां स्थित आवास पर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *