रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय आजमगढ़

 

आजमगढ़। मकरसंक्रांति के दिन दान का विशेष महत्व है, धर्म शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि जब सूर्य ग्रह मकर राशि में गोचर करते हैं तब यह त्यौहार मनाया जाता है।

इस दिन विशेष रूप से सूर्य देव की पूजा की जाती है वहीं मकर संक्रांति के दिन लोग विशेष रूप से तिल और गुड़ खाते हैं और दान करते हैं।

पं ऋषिकेश शुक्ल ने बताया कि हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का त्यौहार बहुत महत्वपूर्ण तथा शुभकारी माना जाता है. इस दिन विशेष रूप से मां गंगा में स्नान तथा तिल और गुड़ का सेवन किया जाता है तथा खिचड़ी का भी दान तथा वस्त्र भी दान किया जाता है साथ ही इस दिन विशेष रूप से सूर्य देव की पूजा की जाती है ।

इस वर्ष मकर संक्रांति का त्यौहार 15 जनवरी2024 दिन सोमवार को शतभिषा नक्षत्र अमृत योग में मनाया जाएगा।

इस दिन कई वस्तु का दान करने का विशेष लाभ तथा सभी मनोकामनाएं पुरी होंगी।

रवि योग में करें पवित्र गंगा नदी में स्नान करें ।

सबसे बड़ा योग है रवि योग. इस दिन सुबह 07.25 से लेकर सुबह 08.042 बजे तक रवि योग बन रहा है।

जो भी व्यक्ति इस योग में भगवान सूर्य की पूजा करेगा, उसके मान सम्मान में वृद्धि होगी. इसलिए इस दिन सूर्यदेव से संबंधित सामग्री जैसे गुड़, तिल, तांबा, वस्त्र आदि का दान करना शुभकारी माना जाता है ।

हरिद्वार या गंगा सागर में स्नान करें इस योग में पवित्र गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम त्रिवेणी घाट में स्नान जरूर करें. इस योग में इस पवित्र नदी में स्नान करने से सुख सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *