
भारतीय रेल डाक सेवा एवं मेल मोटर सेवा कर्मचारी संघ का परिमंडल अधिवेशन सम्पन्न
वाराणसी ।अखिल भारतीय रेल डाक सेवा एवं मेल मोटर सेवा कर्मचारी संघ का परिमंडल अधिवेशन हर्ष उपवन सुद्धीपुर शिवपुर बाईपास पर संपन्न हुआ। अध्यक्षता साकेत विहारी गुप्ता ने की ।संचालन रविचंद्र ने किया। मुख्य अतिथि कामरेड मुख्तार अहमद (राष्ट्रीय महासचिव नई दिल्ली) विशिष्ट अतिथि कामरेड पी सुरेश (पूर्व महासचिव नई दिल्ली) रहे।
जिसमें अधिवेशन में चार सूत्रीय मांगों पर सभी सदस्यों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि हमारी मांगे शीघ्र पूरी नहीं की गई तो रेल डाक व्यवस्था ठप कर दी जाएगी। 
मुख्य अतिथि ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार नई पेंशन योजना वापस ले और पुरानी पेंशन योजना बहाल करें अन्यथा एनजेसीए द्वारा चलाए जा रहे आन्दोलन में राष्ट्रीय स्तर पर हड़ताल की घोषणा की जाएगी तो रेल डाक सेवा व मेल मोटर सेवा भी ठप्प कर दी जाएगी । जिला संयोजक पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच शशिकांत श्रीवास्तव का स्वागत किया । अधिवेशन को सर्वश्री शशिकान्त श्रीवास्तव, जिला संयोजक पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच,संजय धर दूबे, प्रांतीय मंत्री सत्य प्रकाश पांडे ,मंडल सचिव शिव शंकर शाखा सचिव राजबली, क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार यादव, निशांत विजय सूर्यांशु मिश्रा, अखिलेन्द्र मिश्रा, खुशबू यादव, राजकुमारी, लव कुश, राजकुमार, वेद प्रकाश, बीके घड़ियाल, पीके नदी, राजेंद्र कुमार आदि ने संबोधित किया।
