
वाराणसी। पं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक में नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड के स्वयंसेवकों ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा ने किया। नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड की ओर से महावीर कुंड निगरानी समिति के सहयोग से रविवार को आयोजित शिविर में वार्डेन और स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लिया। शिविर में लगभग 40 से अधिक लोगों ने काउंसिलिंग कराई। महावीर मंदिर के महंत और निगरानी समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र द्विवेदी उर्फ बब्बू महराज और सहायक उप नियंत्रक इरफानुल होदा ने भी रक्तदान किया। संयोजन और संचालन डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय ने किया। इस अवसर पर सहायक उप नियंत्रक विवेक कुमार, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा,अजय श्रीवास्तव,सइम अहमद फरीदी समेत अन्य वार्डेन और स्वयंसेवक शामिल थे।
