
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता विरोधी दल (उ प्र विधान सभा) अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रख्यात समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्र की 14 वी पुण्य तिथी एवं महान समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर का जन्म दिवस शताब्दी वर्ष के रूप मे मनाई जाएगी। सपा जिलाध्यक्ष सुजित यादव “लक्कड” एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रख्यात समाजवादी चिंतक एवं दार्शनिक छोटे लोहिया के रूप मे नाम से जाने वाले जनेश्वर मिश्र की 14 वी पुण्य तिथी 22 जनवरीको प्रातः 11 बजे अर्दली बाजार स्तिथ पार्टी कार्यालय मे पुण्यतिथी पर उनके व्यक्तित्व पर चर्चा कर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।
पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने बताया कि महान समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर के जन्म के सौ वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी कार्यालय मे उनके जन्मदिन को शताब्दी वर्ष के रूप मे संगोष्ठी का आयोजन कर उनके योगदान पर चर्चा की जाएंगी।
