रिपोर्ट प्रकाश आचार्य 

वाराणसी। आज सोनारपुरा स्थित आंध्रा आश्रम में तेलेगु समाज के अध्यक्ष वी वी सुंदर शास्त्री के नेतृत्व में दक्षिण भारतीय परम्परा के अनुरूप आंध्रा आश्रम में पोंगल कार्यक्रम बड़े ही उत्साह पूर्वक वातावरण में मनाया गया। पोंगल कार्यक्रम का संचालन गजानन जोशी ने किया।

देश के विभिन्न हिस्सों से आए समाज के सदस्यगणो ने पोंगल कार्यक्रम में शामिल होकर खूब आनंद लिया।

तेलेगु समाज की महिला सदस्यों ने नृत्य नाटिका खूब तालियां बटोरी।

कार्यक्रम के अंत में तेलुगु समाज अध्यक्ष ने दक्षिण भारतीय पद्धति अनुरूप नववर्ष कैलेंडर सभी सदस्यों को वितरित किया। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से वी वी सीताराम शास्त्री, डॉक्टर वेणु गोपाल, डॉक्टर नरसिम्हा मूर्ति, श्रीमती उमा देवी, श्रीमती रमा देवी, प्रहलाद जी, के वी पी गणेश सहित अनेको सदस्यगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *